- Hindi News
- National
- Chitarpur News People Caught In Coal Theft Case Told To Seek Investigation From Innocent Sp
कोयला चोरी मामले में फंसे लोगों को बताया निर्दोष एसपी से जांच की मांग
रजरप्पा | सीसीएल रजरप्पा कोलवाशरी से पिछले दिनों शादी समारोह में कोयला ले जा रहे डंपर को पकड़कर एफआईआर करने का मजदूर संगठनों ने विरोध किया है। इस संबंध में दर्जनों मजदूरों ने जिले के एसपी को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पत्र की प्रतिलिपि रजरप्पा जीएम और रजरप्पा थाना प्रभारी को भी दी जाएगी। मजदूरों का कहना है कि मामला कोयला चोरी का नहीं बल्कि सार्वजनिक कार्य का है। सीसीएल रजरप्पा प्रबंधन की सहमति से क्षेत्र के लगभग आठ किलोमीटर परिधि तक के ग्रामीण क्षेत्रों में सीसीएलकर्मी, गरीब असहाय परिवार को शादी ब्याह, दाह संस्कार के साथ-साथ सार्वजनिक समारोह में सीसीएल सीएसआर के तहत कोयला और पानी की व्यवस्था की जाती है। इसी को लेकर तीन मार्च को सीसीएल रजरप्पा में कार्यरत पूरन महतो के यहां सिकनी कोयला ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में ट्रक को रजरप्पा पुलिस पकड़ कर थाने ले आई है। साथ ही ट्रक चालक याकूब अंसारी सीसीएलकर्मी व अन्य चार लोगों पर कोयला चोरी का मामला दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया गया। मजदूर नेताओं के अनुसार, यह घटनाक्रम पूर्णरूपेण राजनीतिक है और आरोपित सभी अभियुक्त निर्दोष हैं। एसपी से कहा गया है कि आरोपी याकूब अंसारी पर लगाए गए आरोप पर पुनर्विचार किया जाए। आवेदन में सीसीएलकर्मी आनंद कुमार सिंह, जयकुमार राम, कृष्णा सिंह, रंजीत महतो मौजूद थे।