पतरातू क्षेत्र में भाईचारे के साथ लोगों ने मनायी होली
पतरातू | पतरातू क्षेत्र में भाईचारे के साथ लोगों ने रंगो का पर्व होली मनाया। क्षेत्र के रेलवे स्टीम कॉलोनी, पतरातू बाजार, भगत सिंह चौक, शाह कॉलोनी, न्यू मार्केट, जनतानगर, पंचमंदिर क्षेत्र, हनुमानगढ़ी आदि कई जगहों पर होली मिलन समारोह आयोजित की गई। पीटीपीएस क्षेत्र में होली मिलन समारोह के दौरान जमकर फगुआ के गीत गाए गए।
पीटीपीएस क्षेत्र में होली के दिन रंगो से सराबोर लोगों ने समाजसेवी विजेंद्र कुमार को हाेली की कला दिखाने को लेकर मूर्खाधिराज की उपाधि दी। पीटीपीएस के अंबेडकर पार्क में होली मिलन समारोह हुआ। जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग पहुंचे। यहां जमकर गुलाल अबीर और रंगों के साथ होली खेली गई। यहां मिठाइयां बांट कर होली की खुशियां मनाई। इसके अलावे पतरातू के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्रामीणों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में जमकर होली खेली। होली पर्व में लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। मौके पर विजेंद्र कुमार, महावीर अग्रवाल, सुजीत पटेल, अशोक यादव, महेश यादव, प्रेम प्रकाश सिंह, सूरज कुमार, निर्मल जैन, नीरज जैन, सिद्धीनाथ सिंह, केके सिंह, भुवनेश्वर ठाकुर, किशोर महतो, रमेश सिंह, धनंजय सिंह, नवीन सिंह, विश्वजीत दत्ता, उमाशंकर अग्रवाल, अनिल कुमार, सत्यम पांडेय, अमरेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, सरोज प्रसाद, गोविंद तिवारी आदि कई लोग मौजूद थे।