पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएए के विराेध में प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़ | बहुजन क्रांति मोर्चा व जिला एकता कमेटी ने एनआरसी और सीएए एक्ट का विरोध जताते हुए बुधवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि यह जनविरोधी कानून है। सरकार इसे अविलंब वापस ले। प्रदर्शन के बाद मोर्चा के सदस्यों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम अनुमंडल कार्यालय में बीस सूत्री मांग पत्र भी सौंपा। जिसमें एनआरसी और सीएए को असंवैधानिक कानून बताते हुए रद्द करने, ओबीसी की जाति आधारित गिनती ना करने, नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने सहित कई मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन करनेवालों में मुख्य रूप से त्रिलोकी महतो, धतिकलाल मुंडा, चंदन भुइंया, पंचम कुमार, संजय तिर्की, अजाद कुरैसी, शहाबुद्दीन कुरैसी, नौशाद खान, गुडु कुरैशी आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...