पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramgarh News Plantation At Kasturba School Under Awareness Campaign At Nutrition Pakhwara

पोषण पखवारा में जागरुकता अभियान के तहत कस्तूरबा स्कूल में पौधरोपण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत सरकार के निर्देश पर 8 से 22 मार्च तक पोषण पखवारा घोषित है। इस दौरान जागरुकता को लेकर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा पूरे जिले में पोषण पखवाड़ा के सफल संचालन हेतु विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान समाज कल्याण, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, शिक्षा, कृषि, पेयजल एवं स्वच्छता, खेल एवं युवा कार्य तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का इस्तेमाल कर जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता फैलाई जा रही है। इसके तहत शुक्रवार को विभिन्न प्रखंडों में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक – शिक्षिकाएं और बच्चियां शामिल हुई। सभी ने अपने अपने घरों के आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों को पोषण के संबंध में जागरूक करने का संकल्प लिया।

पाैधरोपण कार्यक्रम में शामिल कस्तूरबा की छात्राएं।
खबरें और भी हैं...