पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस से बचने के लिए खेलें फूलों की होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रजरप्पा स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय संयुक्त सचिव राजेंद्र नाथ चौधरी ने किया। इस दौरान रंग बिरंगे रंगों के इस त्योहार में गुलाल एवं रंगों की होली ना खेल करके राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सदस्यों ने कोरोना वायरस को देखते हुए एक दूसरे को गुलाब फूल देकर होली की बधाई दी। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया कि आप भी रंगों से होली ना खेल करके एक दूसरे को गुलाब फूल देखकर होली की मुबारकबाद दें। ताकि सभी लोग कोरोना वायरस के प्रकोप से बच सकें। इस दौरान कई वक्ताओं ने लोगों को होली के त्योहार में भाईचारे व प्रेम भाव से होली खेलने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हाजी अख्तर आजाद व धन्यवाद ज्ञापन नंद किशोर दास ने किया। मौके पर चंद्रशेखर पटवा, आदित्य कुमार सिंह,उमेश सिंह,असलम खान, संजय सिंह, चिंतामन मांझी, प्रदीप कुमार अग्रवाल, मुख्तार अंसारी ,पवन महतो, संतोष रजक, ननका करमाली, शशिकांत सिंह, तालेश्वर मांझी, धर्मेंद्र सिंह, मनफूल महतो, कर्मा मुंडा, सोहन महतो मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...