सामूहिक विवाह को सफल बनाने को किया जनसंपर्क
झारखंड कुरमी महासभा के सदस्यों ने बुधवार को डाड़ी प्रखंड के होन्हेंमोढा़ पंचायत के होन्हें, चैनपुर, मोढा़, बडकीटांडी में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान 26 अप्रैल को बलसगरा स्थित पटेल स्टेडियम में होने सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो ने बताया कि घर-घर जाकर स्वजातीय समाज से कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही जा रही है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो, सेवालाल महतो, रामटहल महतो, बैजनाथ महतो, गुलचंद महतो, बिहारी महतो, सुदर्शन महतो, धर्मनाथ महतो, देवकी महतो, रीमा कुमारी, भोला महतो, परमेश्वर महतो, जीवलाल महतो, अशोक महतो आदि मौजूद थे।