डीवीसी का अड़ियल रवैया जनता बर्दाश्त नहीं करेगी
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू चतुर्वेदी ने कहा कि विद्युत कटौती मामले में डीवीसी का यह रवैया बरकरार रहा कि चौबीस घंटों में छः घंंंंंटे ही बिजली देंगे तो यह यहां की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हम सब जन आंदोलन करने से पीछे हटेंगे नहीं। अंधकार में डूबे जिला में किसी आपराधिक घटना का गवाह बनता है तो इसकी पूरी जवाबदेही डीवीसी की होगी। यदि ऐसी घटना हुई तो इनके पदाधिकारियों पर भी एआईआर दर्ज की जानी चाहिए। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से भी आग्रह है कि इस समस्या के समाधान के लिए डीवीसी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देेेंेंें।