- Hindi News
- National
- Chitarpur News Razrappa Police Raid Java Mahua And Country Liquor Brewery Destroyed
रजरप्पा पुलिस का छापा, जावा महुआ व देसी शराब बनाने की हंडिया नष्ट
रजरप्पा पुलिस द्वारा होली पर्व को लेकर रविवार को अहले सुबह को अवैध देसी शराब बनाने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व रजरप्पा थाना प्रभारी बिनोद कुमार मुर्मू ने किया। इस दौरान बोरोबिंग व सावराडीह में देसी शराब बनाने वाली हंडिया और जावा महुआ को नष्ट कर दिया। वहीं कई लीटर शराब को जब्त किया। साथ ही शराब बनाने वाले बर्तन को जब्त कर थाना लाया गया। फ़िलहाल कोई भी लोग गिरफ्तार नहीं हुआ। पुलिस को देखते ही शराब माफिया फरार हो गया। मौके पर थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि उस क्षेत्र में भारी मात्रा में देसी शराब चुलाई जा रही है। इस कारण छापेमारी अभियान चलाया गया। शराब माफिया को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि यह कार्रवाई होली के बाद भी जारी रहेगी। इस छापेमारी से शराब माफिया में हड़कंप है।
बोरोबिंग में शराब की भट्ठी क्षतिग्रस्त करते पुलिस कर्मी।