डीएवी स्कूल में संयोजक मंडली का पुनर्गठन
रामगढ़ | बाजारटांड़ के पीछे संचालित दयानंद आर्य वैदिक पब्लिक स्कूल आर्य समाज का पुनर्गठन हुआ । इसमें संयोजक कैलाश महतो, प्रधान दसैय आर्य, मंत्री सत्येंद्र प्रसाद, उप प्रधान प्रमिला देवी, सदस्य संयोजक नेपाल विश्वकर्मा के अलावा सदस्य के रुप में सुजीत मिश्रा, रोहित महतो, आनंद भगतिया, शिबू गंझू, भागीरथ दांगी को जगह मिली । मौके पर राम प्रवेश प्रसाद, सुमन दास, योगेश राज, लीलावती देवी, अंजनी देवी, अनिका देवी, बरखा भारद्वाज, सुजाता शर्मा, नेहा राज, रितूराज, वंदना कुमारी, रवींद्रनाथ प्रसाद, शीतल यादव, संगीता देवी आदि मौजूद थे ।