राॅयल क्लब ने 16 रन से जीत लिया क्रिकेट मैच
गिद्दी | गोपी साहू मेमोरियल बी डिवीजन रामगढ़ जिला लिग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन राॅयल क्लब नईसराय ने ग्लोबल स्पोर्टिंग क्लब महतो टोला रामगढ़ को 16 रनों से हराकर मैच जीत लिया। मैच में राॅयल क्लब नईसराय ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 210 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। इसमें ओपनर धीरज कुमार 111 रन बनाएं। वहीं जवाब में ग्लोबल स्पोर्टिंग क्लब रामगढ़ 27 ओवर में मात्र 194 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। जिसमें संजय कुमार ने सबसे अधिक 33 रन बनाएं। मैच में शतक बनाने वाले राॅयल क्लब के धीरज कुमार को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया। मैच में पवन नायक व अशोक कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई।