महिला दिवस पर गरीबों के बीच साड़ी बांटी
भुरकुंडा | राष्ट्रीय सेवा मंच ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को भुरकुंडा साप्ताहिक बाजार में दूर दराज से दातुन पत्तल बेचने आने वाले गरीब महिलाओं के बीच साड़ी और भोजन का वितरण किया। बासल थाना प्रभारी राजे कुमारी कुजूर ने 71 गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। इसके बाद अतिथियों ने दूर दराज सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब महिला, पुरुष और बच्चों के बीच भोजन का भी वितरण किया। मौके पर समाजसेवी मधु गुप्ता, डॉ. जयश्री मेहता, पतरातू थाना के एएसआई तरसेसिया लकड़ा, मंच के डब्लू सिंह, रिजवान खान, उमाशंकर जयसवाल, बलजीत सिंह, जगतार सिंह, अशोक झा, शांति देवी, बलदेव राम, गौतम पात्रा, डॉ. आरएन प्रसाद, जुगल नायक, संजीव अंबष्ठा सहित अन्य लोग मौजूद थे।