ओशो ध्यान केंद्र में झूमे साधक
रामगढ़| शहर के बाजारटांड़ के मनतागढ़ा के आकर्ष इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर के ओशो ध्यान केंद्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । रविवार को केंद्र के सभी साधकों ने ओशो के चित्र में गुलाल चढ़ाकर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद साधकों ने ध्यान लगाया आैर फिर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं, साधक अशोक कुमार गुप्ता ने होली के गीत पेश किए। वहीं, साधकों ने खूब खुशियां की गुलाल उड़ाए और सभी आनंद में झूमे । कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार ने की। मौके पर दीपा वर्मा, अजय गुप्ता, किशोर कुमार, संतोष कुमार अग्रवाल, संतोष गुप्ता, अयोध्या प्रसाद, प्रिया देवी, शिव शंकर सहित अनेक साधक मौजूद थे ।