छापेमारी मंे बिजली चोरी करते सात लोग धराए
मांडू | बिजली चोरी के प्रति अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग की टीम ने शुक्रवार को तिलैयाटांड़ में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सहायक विद्युत अभियंता हरि मोहन चाैधरी के नेतृत्व में कर्मियों ने सात लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। विभागीय कार्रवाई के क्रम में अधिकारियों ने सातों लोगों के घर का तार जब्त कर उनके ऊपर पांच हजार रुपए फाइन चार्ज किया। इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने मांडू थाना में आवेदन सौंप कर अवैध रूप से बिजली चोरी करने वाले सातों लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने की अपील की है। इनमें दुर्गा मांझी, गणेश मांझी, अघनु मांझी, मोहन मांझी, तालो मांझी, मुनेश्वर हांसदा और प्रभु महतो शामिल हैं।