जिला में एसआईएस का पंजीयन शिविर 16 से
एसआईएस इंडिया लिमिटेड की केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र गढ़वा के कमांडेंट की ओर से सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों का पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया है । इसके तहत रामगढ़ जिला के 16 मार्च को पतरातू थाना, 17 को गोला थाना, 18 को मांडू थाना, 19 को रजरप्पा थाना, 20 को बरकाकाना ओपी और 21 मार्च को रामगढ़ थाना परिसर में पंजीयन किया जाएगा । युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके बाद उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा। इच्छुक युवाओं को पंजीयन शिविर में उपस्थि होने का अनुरोध किया गया है। युवाओं की दक्षता का परिक्षण करने के बाद उन्हें इस सेवा के लिए कन्फर्म किया जाएगा। सेवा के दौरान उन्हें कंपनी की ओर से उचित मानदेय का भुगतान किया जाएगा। कोई भी युवा आवेदन दे कर इस प्रशिक्षण में भाग ले सकता है।