लघु सिंचाई कार्यपालक अभियंता रमेश ने दिया योगदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यालय रामगढ़ में गुरुवार को विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान नए कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार चौधरी ने योगदान दिया।

उनका स्वागत कर्मियों ने बुके देकर किया। साथ ही पुराने कार्यपालक अभियंता संजय मिंज को विदाई दी गई। इनका स्थानांतरण मेदिनीनगर में तकनीकी सलाहकार के रुप में हुआ है। नए कार्यपालक अभियंता ने कहा कि गुणवत्ता के साथ योजना में तेजी लाने प्राथमिकता में रहेगा। पूर्व में रामगढ़ ने बढ़िया काम किया है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। वहीं निवर्तमान कार्यपालक अभियंता संजय मिंज ने कहा कि सभी के सहयोग से जितना बढ़िया कर सकता था पूरी कोशिश किया। कहा कि कर्मियों के बदौलत रामगढ़ का प्रदर्शन हमेशा बढ़िया रहा है।