पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सनराइज एकेडमी के छात्र छात्राओं ने जमकर खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटेलनगर भुरकुंडा स्थित सनराइज एकेडमी में धूमधाम व हर्षोल्लास के होली का त्योहार मनाया गया। इस दौरान संस्था के छात्र-छत्राओं ने एक-दूसरे का अबीर-गुला लगा एवं मिठाई खिलाकर होली पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर कंप्यूटर शिक्षिका अंजली कुमारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारगी और प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व अनेकताओं में एकता की सीख भी देता है। होली आपसी भाईचारे के साथ-साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में ही मनानी चाहिए। इधर होली के लेकर संस्था के विद्यार्थियों ने जमकर धूम मचाते हुए कहा कि होली का त्योहार खुशियों के साथ-साथ सबों को विभिन्न रंगों में रंगने का अवसर देता है। मौके पर टाइपिंग शिक्षक रजनीश प्रसाद ने लोगों से कहा कि जल है तो कल है। इसलिए सभी लोगों पानी को बचाते हुए होली खेलें। मौके पर संस्था के निदेशक राहुल श्रीवास्तव, कमलेश कुमार मेहता, शिवकुमार सिंह, अभिषेक ओझा, आदर्श कुमार, पवन मिश्रा, पूजा कुमारी, राज किरण, आंचल कुमारी, रानी कुमारी, चिराग केसरी, संतन शर्मा, अभिषेक यादव, मनीष सिंह, गोलू कुमार, रीता कुमारी, छोटू कुमार, दीपक केसरी, पुरुषोत्तम कुमार, मनोज टोप्पो, सीताराम, सूरज कुमार, पूजा कुमारी, काजल कुमारी, छोटू कुमार, संध्या कुमारी, ज्योति कुमारी, सरिता कुमारी, विजेंद्र कुमार, सोनी कुमारी, संध्या कुमारी सहित कई विद्यार्थी मौजूद थे।

एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ दें: रणंजय

भुरकुंडा| श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में एक कायस्थ महासभा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बामेश्वर प्रसाद ने की। बैठक में मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष के रूप में विश्वरंजन सिन्हा, सचिव राकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष सलिल मोहन सिन्हा को सर्वसम्मति से चयन किया गया। मौके पर सुबोध सिन्हा, हेमंत सिन्हा, प्रेम सिन्हा, कुंवर बक्शी, सुमित सिन्हा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। इधर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में श्री चित्रगुप्त मंदिर रिवर साइड भुरकुंडा में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुण्टू बाबू, मजदूर नेता सतीश सिन्हा, योगेंद्र कुमार सिन्हा, बामेश्वर प्रसाद, हेमंत सिन्हा सुबोध सिन्हा एवं रवि वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वरंजन सिन्हा एवं संचालन सलिल मोहन सिन्हा ने किया।

उरीमारी में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया

उरीमारी| उरीमारी क्षेत्र के भुरकुंडवा, रस्का टोला, न्यू बरटोला, पोटंगा, करमाडीन्हा, मुर्गा टोला, गेराटोला, डेढकाटोला, जोजो टोला, गंधौनिया आदि जगहों पर मंगलवार को होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। कई जगहों पर मटका फोड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम मे विस्थापित नेता सोनाराम मांझी, संजय करमाली, संतोष सिंह, विनोद हेम्ब्रोम, सूरज बेसरा, गणेश गंझू, मोहन सोरेन, पंकज हेम्ब्रोम, दिनेश टुटू, विजय सोरेन, महजेश बेसरा, संजय सोरेन, रमेश हांसदा, सुखराम बेसरा, मनोज हेम्ब्रोम, कमलेश टुटू, सुनील सोरेन, बंसत माझंी, मिथुन सोरेन, दिलीप बेसरा, अजय मरांडी, राजू हेम्ब्रम, साहेब राम बेसरा, राजकुमार हेम्ब्रम, तालू सोरेन, रमेश हेंब्रम सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
खबरें और भी हैं...