मनन के श्राद्ध में शामिल हुईं सुनीता
गोला प्रखंड के हेमतपुर निवासी समाजसेवी राजेश कुमार महतो के दो वर्षीय पुत्र मनन चौधरी के श्राद्ध कार्यक्रम में शनिवार को सुनीता चौधरी शामिल हुई। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही ढांढ़स बंधाया। सुनीता ने कहा कि अखबारों के माध्यम से घटना की जानकारी मिली थी। घटना बहुत ही दुःखद है। परिजनों के साथ गांव के लोगों को इस घटना से बहुत बड़ा दुख हुआ है। मासूम की मौत से गिरिडीह सांसद भी दुःखी हैं। हर कदम पर मेरा सहयोग पीड़ित परिवार को रहेगा। उल्लेखनीय है कि 12 मार्च को मासूम मनन चौधरी का मौत गला में खाना अटक जाने से अचानक हो गई थी। घर में ही उसके पिता खाना खिला रहें थे। इसी दौरान खाना गला में अटक गया और बच्चा माथे के बल गिर गया। होप अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया थे। मौके पर मुखिया बजरंग कुमार महथा,जिप सदस्य कपिल मुंडा, कामेश्वर महतो, पिंगलेश्वर महतो, संजय महतो, रामेश्वर महतो,अंजनी कुमार, रोहन महथा आदि लोग मौजूद थे।