सुवर्ण वणिक समाज ने किया होली मिलन समारोह
गोला | प्रखंड सुवर्ण वणिक समाज का होली मिलन समारोह रविवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष रमेश पोद्दार ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। हर्षोल्लास के साथ हाेली मनाने की अपील की। इसके बाद एक दूसरे ने सभी को अबीर लगा शुभकामनाएं दी। मौके पर संजय किशोर पोद्दार, अनूप पोद्दार, पंचम पोद्दार, नवदीप पोद्दार, संजय पोद्दार उर्फ बापी सुखदेव पोद्दार, शत्रुघ्न पोद्दार, मनोज पोद्दार, प्रताप पोद्दार, संतोष पोद्दार, मिहिर पोद्दार, ढुलका पोद्दार, नरेंद्र नाथ चौधरी, पंचम पोद्दार आदि मौजूद थे।