मुखिया ने की पालू को बैंक से जोड़ने की मांग
पतरातू| पालू पंचायत के मुखिया गंगाधर महतो ने बीडीओ को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत पालू बैंक से संबंधित लेन देन एवं अन्य कार्यों के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा पतरातू सर्विस एरिया से हटाकर किसी अन्य बैंक के साथ जोड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने बीडीओ को ज्ञापन देकर कहा है कि ग्राम पंचायत पालू में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा पतरातू को बैंक सेवा केंद्र या एक बीसी रैकिंग के लिए कई बार आग्रह किया गया। क्योंकि ग्राम पंचायत पालू से बैंक की दूरी लगभग आठ किमी है।