पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramgarh News The Decision To Do A Grand Ganga Aarti On Hindu New Year Will Be Lit 5100 Lamps Near Bijulia Talab

हिन्दू नववर्ष पर भव्य गंगा आरती करने का निर्णय बिजुलिया तालाब के समीप जलाए जाएंगे 5100 दीप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिंदू नववर्ष आयोजन समिति की दूसरी बैठक गुरुवार को बिजुलिया तालाब में संपन्न हुई । जिसकी अध्यक्षता राजेश ठाकुर एवं संचालन पप्पू यादव ने किया । इसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर 25 मार्च को बिजुलिया तालाब घाट में 5100 दीप जलाया जाएगा। साथ ही भव्य गंगा आरती के आयोजन पर सहमति बनी। कार्यक्रम को भव्य रुप देने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचाने का निर्णय हआ । रामगढ़ शहर में संचालित सभी महिला समितियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने पर सहमति बनी। इसके अलावा कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बिजुलिया तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष गौतम महतो, संरक्षक कौशलेंद्र कुमार, बृजेश पाठक, किशन राम अकेला ,लालू शर्मा ,सत्यजीत चौधरी, प्रवीण कुमार सोनू, अविनाश गुप्ता मणिशंकर ठाकुर धीरज कुमार साहू, मुन्ना खटीक, सुशील प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, सुधीर कुमार, विनोद कुशवाहा ,सुरेंद्र कुमार शर्मा, सुजीत सोनकर, प्रेम विश्वकर्मा, नीरज प्रताप सिंह, दिनेश प्रजापति, उमेश कुमार, कंचन कुमार सिंह, प्रभात अग्रवाल, विकास कुमार पांडे, कृष्णा कुमार मोदी, रामानंदन आदि उपस्थित थे।

बैठक में मौजूद समिति सदस्य।
खबरें और भी हैं...