महिलाओं ने अबीर-गुलाल लगा दी शुभकामनाएं
भुरकुंडा | राहुल गांधी विचार मंच महिला मोर्चा ने रविवार को सेंट्रल सौंदा पंचायत भवन मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप ये मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंजू देवी, महासचिव अंजना सिन्हा उपस्थित थी। समारोह में मोर्चा के महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, समाज में बराबर की भागीदारी पर जोर दिया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष उर्मिला सिंह, बबीता सिंह, रेणु देवी, मालती देवी, कमला देवी, शांति देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।