पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramgarh News There Will Be Movement If There Is No Electricity In 72 Hours Dhananjay Kumar

72 घंटे में सुधारे बिजली नहीं तो होगा आंदोलन : धनंजय कुमार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{पुटूस ने कहा- लोगों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति हो{लोग समय पर करते हैं बिजली बिल का भुगतान फिर भी हो रही है परेशानी

बिजली कटौती में सुधार को लेकर रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने गुरुवार काे विद्युत कार्यपालक अभियंता के माध्यम से झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें 72 घंटे में स्थिति सुधारने का अल्टीमेटम दिया है। सुधार नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की बात कही है। पुटूस ने कहा हैैै कि झारखंड विद्युत वितरण निगम पर अपने 5 हजार करोड़ के बकाया को लेकर डीवीसी अपने कमांड क्षेत्र के जिलों में 18 घंटे की विद्युत कटौती कर रहा है। रामगढ़ भी डीवीसी के कमांड क्षेत्र में आता है। रामगढ़ के लोगों को भी 18 घंटे की विद्युत कटौती झेलनी पड़ रही है।

इससे क्षेत्र में हाहाकार की स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ता अपना विद्युत बिल नियमित रूप से आपके कार्यालय में जमा कराता है। हम आपके निगम को विद्युत बिल देते हैं तो हमें निर्बाध विद्युत आपूर्ति चाहिए। अगर 72 घंटे के अंदर विद्युत व्यवस्था सामान्य नहीं हुई तो चरणबद्ध उग्र आंदोलन करेंगे तथा तथा आपको आम उपभोक्ताओं से विद्युत बिल लेने से रोक देंगे । माैके पर मल्लिका दत्ता, शीतल सिंह, नीतू देवी, रमा मिश्रा, सुमित वर्मा, साेनु कुमार, सिकंदर सोनी आदि माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...