पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आपसी विवाद में मारपीट तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पतरातू | पीटीपीएस क्षेत्र के जी टाईप आवासीय परिसर के समीप आपसी विवाद में कुछ युवकों ने गणेश राम नामक युवक को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना दस मार्च के शाम की बताई जा रही है। इस घटना को लेकर पतरातू थाने में घायल के परिजनों द्वारा मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जनता नगर और जी टाईप आवासी क्षेत्र से करण कुमार, श्रवण कुमार और नंदकिशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती ने बताया कि गणेश राम पर समूह बनाकर हमला किया गया था। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
खबरें और भी हैं...