पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barkakana News Three Day Mahayagya In Chittarpur Since 28th Preparations In Full Swing

चितरपुर में तीन दिनी महायज्ञ 28 से, तैयारी जोरों पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चितरपुर | चितरपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत कुर्मी टोला में आगामी 28 मार्च से तीन दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है। महायज्ञ को लेकर 14 मार्च को ध्वजारोहण एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में चितरपुर उत्तरी पार्षद गोपाल चौधरी व विशिष्ट अतिथि चितरपुर दक्षिणी पार्षद पवन शर्मा, मुखिया रीना देवी मौजूद रहेंगे। वहीं आगामी 28 मार्च को कलश यात्रा, 29 मार्च को मूर्ति नगर भ्रमण, 30 मार्च को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं कलश विसर्जन होगा। कुर्मी टोला चितरपुर से शिवालाय रोड होते हुए भैरवी नदी तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुनीता चौधरी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी आयोजन समिति के भानुप्रकाश महतो ने दिया। उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...