- Hindi News
- National
- Ramgarh News Trailer Going To Rajasthan Overturns In Chutupalu Valley Driver Dies
राजस्थान जा रहा ट्रेलर चुटूपालू घाटी में पलटा, ड्राइवर की मौत
रामगढ़-रांची फोरलेन के चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर पलटने से ड्राइवर की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि, खलासी घायल हाे गया । सूचना पर गश्ती पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर ट्रेलर के नीचे दबे ड्राइवर के शव को बाहर निकाल कर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायल खलासी को भी सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह 3.30 बजे चुटूपालू घाटी के गंडके मोड़ के पास जमशेदपुर से लोहे का प्लेट लेकर राजस्थान जा रहे ट्रेलर आरजे 07 जीबी-6021 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में ट्रेलर के केबिन के नीचे ड्राइवर राजस्थान के बिकानेर निवासी देवी सिंह 49 वर्ष (पिता कल्याण सिंह) के दबने से उनकी मौत हो गई। वहीं, खलासी को गंभीर चोटें आईं। गश्ती पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर किसी तरह ड्राइवर को बाहर निकाला, पर उसकी मौत हो चुकी थी। घायल खलासी को अस्पताल में इलाज कराया गया । इधर, पुलिस ने ड्राइवर के शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।
अधूरा पड़ा है घाटी की सड़क के चौड़ीकरण का कार्य
चुटूपालू घाटी में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए है। लेकिन, हादसा नहीं रुक पा रहा है और लोग अपनी जान गवां रहे हैं। इस बीच चुटूपालू घाटी के सड़क की चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। लेकिन, कई महीनों से काम बंद पड़ा है। इसकी वजह से भी गाड़ी के चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर अधूरे कार्य के कारण मलबा पड़ा हुआ है। सड़क किनारे अधूरा नाला बनाया गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि, लाइट लगाने सहित वाहनों के स्पीड कंट्रोल को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
गश्ती पुलिस ने केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला, पर उसकी मौत हो चुकी थी
चुटूपालू घाटी में पलटा ट्रेलर।