- Hindi News
- National
- Chitarpur News Tribal Kudmi Society Is Deprived Of Its Rights And Rights Dr Amar
आदिवासी कुड़मी समाज अपने हक और अधिकार से है वंचित : डॉ. अमर
कुंदरूकलां स्थित बरदखुटा टांड़ में चल रहे आदिवासी कुड़मी समाज का दो दिवसीय कुड़मालि जड़ुआहि कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.अमर कुमार चौधरी, मुख्य वक्ता बीबीएम यूनिवर्सिटी के रिसर्च गाइड डॉ.बीएन महतो, विशिष्ट वक्ता आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय महासचिव ओमप्रकाश महतो बंसरिआर, केंद्रीय सदस्य दीपक पुनुरिआर, केंद्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल महतो मुतरूआर, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रसेनजीत काछिमा, प्रदेश महासचिव बैजनाथ महतो मुतरूआर मौजूद थे। मौके पर डॉ. अमर चौधरी ने कहा कि आजादी के 72 वर्षों तक आदिवासी कुड़मी समाज को आखिर किस कारण से उसके हक और अधिकार से वंचित रखा है। अब इसका हिसाब करने का वक्त आ गया है। हम पढ़ेंगे, लड़ेंगे और अपना अधिकार लेकर रहेंगे। डॉ बीएन महतो ने कहा कि झारखंड के कुड़मी और संवैधानिक आधार पर तो आदिवासी है ही। साथ ही नस्ली आधार पर भी आदिवासी हैं। ओमप्रकाश कसरियार ने कहा कि कुड़मियो की अपनी भाषा कुड़माली है। कुड़मियो को भाषा के आधार पर बांटना बंद करें। छोटेलाल मुतरुवार ने कहा कि हमारा अधिकार 26 प्रतिशत है और हमें बीसी 1 बनाकर 8प्रतिशत दिया जा रहा है, जो की तर्कसंगत नहीं है।
आदिबासी कुड़मी जुड़वाही कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।