50 महिलाओं के बीच बंटा छाता
ज्ञान महिला समिति रामगढ़ की ओर से महिलाओं के बीच छाता का वितरण किया गया । शनिवार को अचानक बारिश होेने से गरीब महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा । इसके मद्देनजर समिति के संस्थापक बिनोद जायसवाल ने महिलाओं को बारिश से बचने के लिए उनके बीच छाता का वितरण किया। बिजुलिया तालाब रोड में समाजसेवी मधु गुप्ता की अध्यक्षीय और नीलम गुप्ता के संचालन में कार्यक्रम के दौरान छाता बांटा गया । यहां, संस्थापक विनोद जायसवाल ने कहा कि ज्ञान महिला समिति द्वारा 50 गरीब महिलाओं के बीच छाता वितरण किया है । ताकि, महिलाएं बारिश के साथ गर्मी में धूप से खुद को बचा सके। समाजसेवी मधु गुप्ता ने कहा कि समिति का कार्य सराहनीय है । वहीं, नीलम गुप्ता ने कहा कि गरीब व असहाय महिलाओं को छाता से राहत मिलेगी। मौके पर गुड़िया देवी, अंजली देवी, उर्मिला देवी, शोभा देवी, उषा देवी, मुनिया देवी, पारो देवी, मालती देवी, गीता देवी मौजूद थी ।