बरकाकाना में स्कूल के कार्यालय में की तोड़फोड़, मामला ओपी पहुंचा
लाखों रुपए की संपति क्षतिग्रस्त किया, दस्तावेज भी फाड़ दिएपहले भी कैमरे को तोड़ा गया था
राजकीय मध्य विद्यालय नयानगर बरकाकाना में अज्ञात लोगों ने स्कूल परिसर में घुसकर दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों रुपए की संपति काे क्षतिग्रस्त कर दिया। स्कूल के प्राचार्य हरिनारायण महतो ने बरकाकाना ओपी में लिखित आवेदन देकर कहा है कि घुटूवा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय होली को लेकर बंद था। स्कूल खोलने के बाद देखा तो स्कूल के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। स्कूल प्राचार्य कार्यालय में रखें समान व अन्य दस्तावेज फाड़ दिया गया है। कार्यालय के अंदर रखे कंप्यूटर सेेट व कैमरा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। साथ ही बच्चों की उपस्थिति पंजी, स्कूल संबंधित दस्तावेज को भी फाड़कर फेंक दिया गया है। स्कूल प्राचार्य ने बताया कि इस तरह की घटना स्कूल में पूर्व में भी अज्ञात
लोगों के द्वारा स्कूल में लगे कैमरा सहित अन्य दस्तावेज को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। इसका लिखित आवेदन पुलिस अधीक्षक रामगढ़, उपायुक्त रामगढ़, जिला शिक्षा अधीक्षक रामगढ, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया गया है।
कार्यालय में बिखरा पड़ा सामान।