पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामीणों ने प्रेमी युगल जाेड़ी को मंदिर में कराई शादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरकाकाना| ओपी क्षेत्र के घुटूवा बस्ती में मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ा। युवक से पूछताछ करने पर युवक हेहल निवासी आनंद करमाली ने बताया कि घुटूवा के रहने युवती प्रियंका कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग पिछले चार माह से चल रहा था । युवक ने बताया कि मंगलवार होली के दिन लड़की ने होली खेलने के लिए बुलाया गया था । वहीं ग्रामीणों ने युवक युवती को एक साथ देखते ही दोनों को पकड़कर पूछताछ करते हुए गांव ले आए। वहीं कुछ ग्रामीणों के द्वारा मामले को रफा दफा करने कि कोशिश की गई, लेकिन ग्रामीणों के भीड़ को देखते हुए युवती के परिजनों के द्वारा दाेनाें काे ओपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। जिसके बाद ओपी पुलिस ने दोनों केे परिजनों को बुलाया जिसके बाद दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। जिसके बाद मंगलवार के देर रात ग्रामीणों व परिजनों मौजूदगी में पंच मंदिर घुटूवा में पुजारी के द्वारा शादी करा गया । मौके पर वार्ड पार्षद प्रदीप शर्मा, जनप्रतिनिधि आजाद अंसारी, विश्वनाथ मुंडा, जगनारायण सिंह, रामेश्वर बेदिया, बैजनाथ मुंडा, मो. अली, राजू सिंदेरिया, चमरू मुंडा, मरजू मुंडा, संजोति देवी, शांति देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...