भटके बच्चों को परिजनों को सौंपा
कटकमसांडी | कटकमसांडी से चतरा की ओर अकेले जा रहे दो नाबालिग बच्चों को देख ट्रैक्टर के ड्राइवर ने पूछताछ की। इस क्रम में दोनों बच्चे को अपनी गाड़ी में बिठा कर करिवाआसन निवासी शिक्षाविद प्रकाश कुमार सिन्हा को फोन कर बताया। प्रकाश सिन्हा दोनों बच्चों को अपने घर ले गए। बच्चे बारिश की वजह से भीग गए थे। प्रकाश सिन्हा ने दोनों बच्चों को वाहन से कमलेश गंझू के साथ मिलकर कार से उसके मामा के घर पहुंचाया।