महिलाएं किसी से कम नहीं : पंकज
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को बारलोंग पंचायत के लोदरा बेड़ा में महिला सम्मान कार्यक्रम रखा गया। इसमें मुख्य अतिथि किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो मौजूद थे। सर्वप्रथम उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाएं आज किसी से कम नहीं है। आज जो काम पुरुष नहीं कर सकते वह महिलाएं करके दिखा रहे हैं। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो राजनीति हो या अंतरिक्ष में उपस्थिति दर्ज करने की बात हो। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज ना लेंगे ना देंगे का नारा दिया गया इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मौके पर छात्र युवा अधिकार मोर्चा के जिला प्रवक्ता राम कुमार कश्यप, कांग्रेस नेता जिलानी खान, झलकू बेदिया, कौलेश्वर कुशवाहा, सावित्री देवी, आशा कुमारी, निशा कुमारी, रेणु कुमारी, अनिता देवी, सीमा देवी, रोमा देवी, उषा देवी सहित कई मौजूद थे।
सपोर्ट व बेस्ट एनजीओ ने मनाया महिला दिवस : मांडू | सपोर्ट कार्यालय मांडू परिसर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र मांडू के वैज्ञानिक डाॅ इंद्रजीत प्रजापति ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई बातें बताई। कहा कि आज की महिलाएं किसी पुरुष से कम नहीं हैं। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र मांडू में भी महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाए जाने की जानकारी दी। इसके अलावा मांडू के बेस्ट संस्था में महिला दिवस मनाया गया। मौके पर संस्था के प्रतिनिधि एसके मंडल ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए उन्हें कई तकनीकी जानकारी प्रदान की। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन केक काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्था के सविता राजहंस, दीपक कुमार, ओपी मुनि, अजीत कुमार, रंजीत कुमार, राजेंद्र कुमार, डालेश्वर साव, रोहित कुमार, सोनू सिंह, माया देवी, बैजनाथ साव समेत कई प्रतिनिधि मौजूद थे।
हनुमानगढ़ी में महिला दिवस उत्साह के साथ मना
पतरातू | पतरातू के हनुमानगढ़ी पंचायत सचिवालय में रविवार को विश्व महिला दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान पंचायत की महिलाएं और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थी। इस दौरान महिलाओं को कोरोना वायरस से बचाव के लिए घरेलू उपाय के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कहा गया कि महिलाएं आज के दौर में असुरक्षित हैं। लेकिन सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर किसी परिस्थितियों से लड़ने में महिलाएं सक्षम हैं। महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित होने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर पार्षद डॉली देवी, सुलेखा देवी, कविता गुप्ता, सीमा देवी, दीपा वर्मा, सरिता देवी, राधा देवी, बबीता देवी, अनिता देवी, ज्योति देवी, विकास उरांव, प्रकाश सिंहा, धर्मेंद्र सिंह आदि कई मौजूद थे।
ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनें : ममता देवी
मगनपुर | गोला प्रखंड के सुदूरवर्ती गोविंदपुर समलपुर गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को ग्राम विकास समिति समलपुर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से कहीं से कम नहीं है। हम पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। कहा कि भारत में अब महिलाएं आर्मी, एयरफोर्स, पुलिस, आईटी, इंजीनियरिंग, डॉक्टर जैसे क्षेत्र में अपना पहचान बना रही है। हमारे स्वावलंबी बनने में सरकार भी मदद कर रही है। ऐसे में हम ग्रामीण महिलाओं से आग्रह करना चाहूंगी वे शहरी क्षेत्र की महिलाओं की तरह आत्मनिर्भर बनें। कार्यक्रम में महिलाओं ने शपथ ली। विधायक के तौर पर पहली बार गांव पहुंची ममता देवी का ग्रामीणों ने स्वागत किया। मौके पर सुनील कुशवाहा, मुकेश महतो, मनोज पुझहर, इंद्रदेव कुमार, लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी, अनीता देवी, गीता देवी, रूपा देवी, सरस्वती देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, सावित्री देवी सहित विकास समिति की दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।
महिलाओं को संबोधित करतीं मुखिया नूतन सिंह।
लोदरोबेड़ा में कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि व अन्य।