पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramgarh News Women Contributing Significantly In Building A Strong Society Archana

सशक्त समाज निर्माण में अहम योगदान दे रहीं महिलाएं : अर्चना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आजसू पार्टी की महिला मोर्चा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। रविवार को कांकेबार के पटेल छात्रावास में महिला दिवस समारोह में मोर्चा की प्रदेश सचिव अर्चना महतो ने सभी महिलाओं को बधार्इ देते हुए कहा कि महिलाएं सशक्त और शिक्षित समाज बनाने के लिए अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। कहा कि महिलाएं एकजुटता के साथ हर क्षेत्र में अपने दायित्व का निर्वहन कर रही हैं । वहीं, सभी वक्ताओं ने कहा कि सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाना चाहिए । ताकि, महिलाएं व बेटियां सुरक्षित महसूस कर सकें । सभी महिलाओं ने समाज, राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए संकल्प लिया। इसके बाद सभी महिलाओं ने होली त्योहार को लेकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी । कहा कि इस बार होली में पानी से से नहीं, बल्कि सूखी होली खेलेंगे । वहीं, महिलाओं के बीच मनोरंजन खेेल प्रतियोगिता भी हुई और विजयी प्रतिभागी महिलाएं पुरस्कृत की गईं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव अर्चना महतो ने किया । मौके पर वार्ड पार्षद पुरनी देवी, वार्ड पार्षद ललिता देवी, वार्ड पार्षद सीता देवी,आराधना देवी, आशा महतो, लाजवंती देवी, अनुपमा सिंह, विभा देवी,, पींदी, किरण, मंजू ,लता, सोनावती,पिंकी, वीणा, रश्मि, अनीता, माला सिन्हा, रीना, संगीता, हेमावती,सुलोचना, रीता,शारदा, नमिता, सुशीला देवी सहित अनेक महिलाएं मौजूद थीं।

40 महिला पुलिस के ब्रेस्ट कैंसर की जांच

भास्कर न्यूज|रामगढ़

रांची अब्स्टिट्रिक्स गायनोलॉजिकल सोसाइटी के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची रोड स्थित सांई सेवायतन हॉस्पीटल में रविवार को ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग व जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में आईं लगभग चालीस से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों के ब्रेस्ट कैंसर की जांच स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. गीता सिन्हा मानकी ने की। जांच के बाद डॉ. गीता सिन्हा मानकी ने महिला पुलिसकर्मियों सहित शिविर में आई अन्य महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाव और लक्षण की जानकारी दी। मौके पर महिला थाना प्रभारी मेंजारी बिरूवा, बासल प्रभारी राजे कुमारी कुजूर, टी लकड़ा, एन खलको, मेरी वीणा किस्कू, इंदु बाला सहित कई महिला पुलिसकर्मी शामिल थे।

अब्स्टिट्रिक्स गायनोलॉजिकल सोसाइटी का आयोजन

महिला पुलिसकर्मियों की जांच करतीं डॉ. गीता सिन्हा मानकी।

महिला दिवस समारोह में एक-दूसरे को गुलाल लगाती महिलाएं ।
खबरें और भी हैं...