- Hindi News
- National
- Gola News Women Expressed Their Anger At The Power Cut They Will Go On The Streets
बिजली कटौती पर महिलाओं ने जताया रोष, बोलीं-सड़क पर उतर करेंगे आंदोलन
बिजली कटौती पर रोष जताती महिलाएं ।
रामगढ़| ज्ञान महिला समिति की ओर से बिजली कटौती को लेकर शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 बैठक की गई। बिजुलिया में भानु देवी की अध्यक्षीय और चंपा देवी के संचालन में बैठक के दौरान महिलाओं ने बिजली कटौती पर रोष व्यक्त किया। वहीं, सभी महिलाओं ने कहा कि सरकार बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं करती है, तो जल्द ही सड़क पर उतर आंदोलन किया जाएगा। यहां, समिति संस्थापक विनोद जायसवाल ने कहा कि बिजली विभाग के लचर व्यवस्था को लेकर बिजली विभाग का घेराव कर कार्यालय का गेट जाम किया जाएगा। समिति अध्यक्ष भानु देवी ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ घर के कामकाज प्रभावित हाे रहे है । चंपा देवी ने कहा कि महिलाएं आंदोलन करेगी । मौके पर शुभा देवी, वैजयंती देवी, सरस्वती देवी, गुड़िया देवी, लक्ष्मी देवी, पारो देवी, मालती देवी, किरण देवी, गुड़िया कुमारी, चिंता देवी, उमा देवी, बेबी देवी, उषा देवी, उर्मिला देवी, मीना देवी, रीना देवी, प्रभा देवी,बसंती देवी मौजूद थी।