पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं ने गरीबों की सेवा का लिया संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कला निकेतन स्वरोजगार संस्था रामगढ़ की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । रविवार को संस्था कार्यालय परिसर में समारोह के दौरान सभी महिलाओं ने सामाजिक कार्यों के माध्यम से गरीबों की सेवा करने का संकल्प लिया । वहीं, सामाजिक विकास व उत्थान में योगदान देने की बात कही । यहां, संस्था की आराधना राज ने कहा कि महिलाओं के जागरूक होने से ही समाज जागृत होती है । महिलाएं हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं । महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर दूसरी महिलाओं के लिए रोजगार सृजन भी कर रही है । इससे, विकसित समाज की परिकल्पना पूरी की जा रही है । इसके बाद महिलाओं ने होली मिलन में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली त्योहार की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी । महिला ने सभी सहेलियों की शेल्फी ली और सभी ने होली का आनंद उठाया । कार्यक्रम में निर्मला देवी, आराधना राज, रिषी लता, उमा देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, कुसुम देवी, नीलू रॉय, शर्मिला देवी, मनोरमा देवी, गीता देवी, ममता देवी सहित अनेक महिलाएं शामिल थीं ।

खबरें और भी हैं...