बड़का चुंबा, गिद्दी व रेलीगढ़ा में मना महिला दिवस
रेलीगढ़ा में जेएसएलपीएस ने, गिद्दी में आरसीसी ने तथा बड़का चुंबा पंचायत सचिवालय में बाल विकास महिला समिति झारखंड सरकार सृजन फाउंडेशन के तहत तेजस्वनी परियोजना के बैनर तले बड़का चुंबा पंचायत सचिवालय में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान बड़का चुंबा पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवी ने तेजस्विनी केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया। वहीं रेलीगढ़ा व गिद्दी में केक काटकर महिलाओं के उत्थान का संकल्प लिया गया। मौके पर चुंबा में पूनम देवी, संगम देवी, बेबी देवी, लक्ष्मी, उमा, फूलमति, कलावती, रौशन, बबीता, रीना, ममता देवी, रेलीगढ़ा में सालेहा खातून, शैरून निशा, रजिया, इशरत, गिद्दी में मुखिया प्रेमलता सिन्हा, पंसस सुनीता अखौरी, अनन्या मुखर्जी, अनिता देवी, गौरी सिन्हा, नंदनी, सारा खान, अंजलि, खुशनुमा, साइना नदीम, गुड़िया, रानी, विभा मिश्रा, सुषमा, अशोक लाल, नदीम खान, उदय शंकर भट्टाचार्य, बैजनाथ कोयरी, रविंद्र सिंह, सोनाली, शिल्पी आदि मौजूद थे।