संत अन्ना में मना महिला दिवस
संत अन्ना सोसल सर्विस सोशल नावाजारा में विश्व महिला दिवस का आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान की रुपरेखा तैयार की गई। मुख्य अतिथि बासल थाना प्रभारी राजे कुमारी कुजूर ने विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षित होकर समाज के निर्माण में अच्छी भागीदारी निभा सकती हैं। इसके साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की जरूरत है। रोजगार और शिक्षा महिलाओं की जरूरत के अनुरूप करने के लिए सोशल हमेशा तत्परता से जुटी है। मौके पर फादर करमा कच्छप, पल्ली पुरोहित पैनी चाको, सिस्टर संगीता, सिस्टर मेरी, सिस्टर मार्गेट आदि मुख्य रूप से शामिल थीं।