- Hindi News
- National
- Chitarpur News Workers And People Of The Surrounding Area Will Get A Lot Of Convenience Alok Kumar
श्रमिकों एवं आसपास क्षेत्र के लोगों को मिलेगी काफी सुविधा : आलोक कुमार
रजरप्पा कोयलांचल स्थित श्रमिक क्लब के जीर्णोद्धार होने के बाद सोमवार को इसका उद्घाटन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रजरप्पा महाप्रबंधक आलोक कुमार ने फीता काटकर इसका विधिवत रूप से उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात महाप्रबंधक ने कहा कि हमारे आने के बाद यहां के श्रमिकों ने इस क्लब के सुंदरीकरण का प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद इस क्लब का जीर्णोद्धार कराया गया। इससे अब यहां के श्रमिकों एवं आसपास क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी। साथ ही हमलोग भी अब एसीसी की बैठक इसी श्रमिक क्लब में करेंगे। इसके बाद महाप्रबंधक ने क्लब, यहां बने कमरे एवं स्टेज का मुआयना भी किया। साथ ही क्लब के बाहर वाले स्थल की साफ-सफाई कराने की बात कही। मौके पर श्रमिक क्लब के अध्यक्ष ओपी चौबे, एसओपी एसके गोस्वामी, एएमओ डॉ. एनके सिंह आदि मौजूद थे।
श्रमिक क्लब के जीर्णोद्धार होने के बाद उद्घाटन करते महाप्रबंधक व अन्य।