पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएलएफआई के नाम पर रंगादारी मांगने के आरोप में दो अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस हिरासत में दोनों अपराधी। - Dainik Bhaskar
पुलिस हिरासत में दोनों अपराधी।
  • गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई में पुलिस को मिली सफलता, छापेमारी के दौरान दो अपराधी फरार

गुमला. बसिया थाना क्षेत्र के ईटाम जंगल के पास शुक्रवार रात बसिया पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन कर पीएलएफआई के नाम पर लेवी (रंगदारी) मांगने वाले अपराधी राजेन्द्र महतो एवं श्रवण सिंह को पकड़ लिया। दोनों के पास से तलाशी के दौरान दो देशी कट्टा एवं चार जिंदा गोली बरामद किया है। जबकि संगठन के कमांडर सहित दो अपराधी भाग निकलने में कामयाब रहे। 

पकड़े गए दोनों अपराधी सिमडेगा निवासी
इस संबंध में एसडीपीओ दीपक कुमार ने कहा शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक गुमला को गुप्त सूचना मिली कि चार अपराधी घटना को अंजाम देने के लिये ईटाम जंगल के पास एकत्र हुए हैं। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए छापामारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी के लिए पहुंची टीम को देख अपराधी भागने लगे जिसके बाद श्रवण सिंह एवं राजेन्द्र महतो को पकड़ लिया गया। दोनों सिमडेगा के कोलेबिरा निवासी हैं। 

ईंट भट्ठा पर हमले की योजना बनाते वक्त किया गिरफ्तार
एसडीपीओ ने बताया कि इस दौरान बसन्त गोप तथा प्रेम उर्फ परमेश्वर गोप भागने में सफल रहे। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया कि 7 मार्च को लखन साहू के ईटा भट्टा पर पीएलएफआई के नाम पर लेवी का मांग की थी और लेवी नहीं मिलने के कारण लखन साहू के भट्टा पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। अपराधियों के पास से एक दो बाइक भी बरामद की गई है। एसपीडीओ ने बताया कि अपराधी श्रवण सिंह पहले भी तीन बार जेल जा चुका है। 

खबरें और भी हैं...