पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची. मौसम विभाग ने होलिका दहन के दिन सोमवार को राज्यभर में सुबह में कुहासे के बाद मौसम लगभग साफ रहा। वहीं, होली के दिन विभाग ने रांची में सुबह लगभग मौसम साफ रहने, दोपहर तक बादल छाए रहने के बाद शाम में हल्की बूंदा-बांदी की संभावना जताई है। इधर, राजधानी रांची समेते कई स्थानों पर होलिका दहन किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, गुमला, खूंटी आदि जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने इन जिलों के कुछ इलाकों में लगभग 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार पर हवा चलने, गर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.