पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रांची. भाजपा ने बुधवार की रात अपने बचे हुए 8 प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी। खास बात ये है कि कांके विधायक जीतू चरण राम का टिकट काट इस सीट पर समरी लाल को उतारा गया है। भाजपा ने अब 81 में से 79 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं। आजसू प्रमुख सुदेश महतो की सीट सिल्ली में भाजपा ने अपनी घोषणा के अनुरूप उम्मीदवार नहीं दिए है। एक सीट हुसैनाबाद में निर्दलीय उम्मीदवार विनोद सिंह को अपना समर्थन दे रखा है।
भाजपा ने अब कुल 13 विधायकों के टिकट काटे हैं। अंतिम सूची में भाजपा ने गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय के पुत्र विक्रम पांडेय को टूंडी से उम्मीदवार बनाया है। गिरिडीह सीट आजसू के खाते में जाने के कारण रवींद्र पांडेय को लोकसभा चुनाव में टिकट वंचित होना पड़ा था।
सीट | प्रत्याशी |
पाकुड़ | बेनी प्रसाद गुप्ता |
बरकागांव | लोकनाथ महतो |
रामगढ़ | रनंजय कुमार कुंटूबाबू |
कांके | समरी लाल |
डूमरी | प्रदीप साहू |
गोमिया | लक्ष्मण नायक |
टूंडी | विक्रम पांडेय |
जमशेदपुर | पश्चिमी देवेंद्र सिंह |
पॉजिटिव- जिस काम के लिए आप पिछले कुछ समय से प्रयासरत थे, उस कार्य के लिए कोई उचित संपर्क मिल जाएगा। बातचीत के माध्यम से आप कई मसलों का हल व समाधान खोज लेंगे। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.