पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बोकारो. बोकारो थर्मल बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के अरमो में 17 वर्षीय एक नाबालिग को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी 19 वर्षीय मनोज गंझू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उधर, पीड़िता का मेडिकल कराकर उसका बयान दर्ज कर लिया गया है।
बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नाबालिग एवं परिजनों ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले दो युवक मनोज गंझू एवं भोलानाथ गंझू ने 6 मार्च की शाम नाबालिग को उस वक्त जबरन उठा लिया जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। जबरन उठाने के बाद उसे लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में वे लोग उसे ले गए। रातभर उसके साथ सामूहिक कुकृत्य किया। सुबह बेहोशी की हालत में जंगल में ही छोड़ दिया। उधर नाबालिग के घर न लौटने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की। रविवार सुबह उसे जंगल से परिजनों ने बरामद किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.