पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची. बुंडू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस ने सड़क पर पहले से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद बुंडू थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां से सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना गुरुवार रात करीब ढाई बजे की है।
बिहारशरीफ से टाटा की ओर जा रही थी बस
बुंडू थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि यात्री बस बिहारशरीफ से टाटा की ओर जा रही थी। इसी दौरान रांची-टाटा मार्ग पर पहले से सड़क किनारे एक ट्रक खड़ी थी। यात्री बस की रफ्तार तेज होने के चलते ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और अनुमंडलीय अस्पताल के सामने खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि शव बस के ड्राइवर का है।
उधर, घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां से सभी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। इसी दौरान रास्ते में 10 वर्षीय बच्ची कशिश कुमारी की मौत हो गई। बस में सवार मृत बच्ची के माता-पिता और दो भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत बच्ची के परिजन मानगो टाटा के रहने वाले हैं।
घायलों में ये शामिल
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.