पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
राजनगर. पिछले 28 सालाें में 2800 महिला समूह बनाकर करीब 28 हजार महिलाओं को स्वरोजगार देने वाली राजनगर की चामी मुर्मू को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार काे राष्ट्रपति भवन में आयाेजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद ने उन्हें यह सम्मान दिया। पुरस्कार के रूप में चामी मुर्मू काे दाे लाख रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
चामी मुर्मू राजनगर प्रखंड भाग-16 की जिला परिषद सदस्य हैं। चामी ने राजनगर के बगराईसाई में सहयाेगी महिला संस्था का गठन किया था। उनकी संस्था ने अब तक 720 हेक्टेयर भूमि पर 27 लाख पौधे भी लगाया है। इस पाैधराेपण के लिए चामी काे वर्ष 1996 में इंदिरा गांधी वृक्ष मित्र पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.