पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रामगढ़. हमारे यहां गांव की समृद्ध परंपरा रही है। इस परंपरा को और मजबूत तथा आगे ले जाना है। लोगों के परेशानियों को दूर करने के लिए हर दिन हर घंटा जनता को समर्पित है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में गांववालों को होली और प्रकृति पर्व बाहा परोब की शुभकामनाएं देने के क्रम में कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की आत्मा गावों में बसती है। राज्य के हर गांव तक विकास को पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा यह दायित्व बनता है कि लोगों की परेशानियों को दूर करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने पैतृक गांव में अपने लोगों के बीच काफी अच्छा लग रहा है। मेरा पूरा परिवार यहां इकट्ठा है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। यहां लोगों का जो प्यार और स्नेह मिला, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। ये पल यादगार है जो ताउम्र नहीं भूल पाऊंगा।
लोगों की परेशानियों को सुना और कारवाई के दिए निर्देश
इस मौके पर लोगों ने अपनी परेशानियों और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने इस संबंध में आवेदन दिए। मुख्यमंत्री ने भी मौके पर ही अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
बिजली संकट की है जानकारी, उचित निर्णय लेंगे
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ जिलों में बकाए को लेकर डीवीसी द्वारा 18-18 घंटे बिजली की कटौती किए जाने की जानकारी है। सरकार इस मामले की बहुत जल्द समीक्षा करेगी और क्या बेहतर हो सकता है, इसपर निर्णय लेगी। बिजली व्यवस्था बेहतर करना सरकार की प्राथमिकता है।










Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.