पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची. डीवीसी कमांड एरिया में दूसरे दिन हालात बद से बदत्तर हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे एवं शहरी क्षेत्रों में 18 घंटे की बिजली कटौती हुई। इससे पूरे डीवीसी कमांड एरिया में गंभीर बिजली संकट छा गया है। बिजली संकट के कारण जलसंकट भी उत्पन्न हो गया है। मालूम हो कि डीवीसी कमांड एरिया में डीवीसी 600 मेगावाट तक बिजली आपूर्ति हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह इलाके में करता है।
डीवीसी हरकत कर रहा है, सरकार इनकी कार्य प्रणाली पर नजर रखे हुए है: सीएम
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जिस प्रकार डीवीसी हरकत कर रहा है, वह ठीक नहीं है। राज्य सरकार इनकी कार्य प्रणाली पर नजर रखे हुए है। लोगों को जैसी बिजली उपलब्ध हो रही थी। वैसा ही उपलब्ध हो। सरकार इस विषय पर गंभीर है। डीवीसी भारत सरकार का उपक्रम है। राज्य सरकार पहले समस्या का समाधान करने को प्राथमिकता मान कार्य कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.