पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में 31 मार्च तक कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। छात्रों से हॉस्टल खाली करने को कहा गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि 27 मार्च को दोपहर 12:30 बजे ए रिव्यू मीटिंग की जाएगी, जिसमें क्लास पर निर्णय होगा। वहीं केंद्र सरकार ने मास्क और सैनिटाइजर को जरूरी वस्तुओं की सूची में डाल दिया है, ताकि इसकी कालाबाजारी रुक सके। नियम के उल्लंघन पर 7 साल की कैद का प्रावधान है।
दो संदिग्ध मरीजों का सैंपल शुक्रवार को जांच के लिए एमजीएम भेजा गया
रिम्स से कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों का सैंपल शुक्रवार को जांच के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेजा गया। शुक्रवार तक राज्य से संदिग्ध कोरोना वायरस के मरीजों के 19 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 17 में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि दो सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। शुक्रवार को रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा जिन दो संदिग्ध का सैंपल भेजा गया है, उसमें रांची रोड रामगढ़ निवासी एक 89 वर्षीय बुजुर्ग का सैंपल भी शामिल है। ये बुजुर्ग सऊदी अरब से रांची लौटे हैं, जबकि दूसरा मरीज मेरू कैंप, हजारीबाग के एक बीएसएफ जवान है। उसे डॉ. सीबी शर्मा की देखरेख में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। उधर, कोडरमा से कोरोना का एक संदिग्ध लापता है। राज्य इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्राेग्राम यूनिट ने जिला यूनिट को उस व्यक्ति का नाम भेजा था, जो हाल ही में विदेश से लौटा है। जब टीम पासपाेर्ट में दर्ज पते पर पहुंची ताे पता चला कि वहां इस नाम का काेई व्यक्ति नहीं रहता। सूचना पुलिस को दी गई है।
जिला अस्पताल में 5 व मेडिकल कॉलेजों में 8-10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनेगा
मुख्य सचिव डाॅ. डीके तिवारी ने कोरोना से निपटने की तैयारी पर शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने एहतियात के तौर पर 15 अप्रैल तक ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ स्थगित रखने का निर्देश दिया। साथ ही वैसे कार्यक्रम को प्रतिबंधित करने को कहा, जिसमें बाहर के लोग शिरकत कर सकते हैं। जिन कार्यक्रमों में सिर्फ स्थानीय लोगों की सहभागिता होगी, उन्हें ही अनुमति दी जा सकती है। मुख्य सचिव ने राज्य के सभी म्युनिसिपल एरिया में साफ-सफाई पर फोकस करने का निर्देश दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कोरोना से निपटने की तैयारी पर आलाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि पूरे विश्व में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। अभी तक 117 देश इसकी चपेट में हैं। देश के भी कुछ हिस्सों में इससे प्रभावित लोग मिले हैं, मगर पूर्वी भारत इससे अभी लगभग अछूता है। इस स्थिति में सतर्कता आवश्यक है। मुख्य सचिव कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियोंअौर उपायुक्तों से वीडियो कांफ्रेंसिंग की। मुख्य सचिव ने हर जिला अस्पताल में 5 बेड का और मेडिकल कॉलेजों में 8-10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना लेने का निर्देश दिया। वहीं कोरोना संक्रमण के संभावितों की देखरेख के लिए 20 मार्च को जिला में होनेवाले प्रशिक्षण को लेकर भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि तैयारी के तहत मॉक ड्रिल भी करें। किसी भी स्थिति में किसी संक्रमित व्यक्ति को लेकर हौवा नहीं बनना चाहिए।
हर प्राइवेट हाॅस्पीटल में भी तैयारी, सदर अस्पताल में बना 10 बेडे का अाइसाेलेशन वार्ड
काेराेना वायरस का खाैफ देश के हर काेने में फैलता जा रहा है। अभी तक झारखंड में काेई भी मरीज इसकी चपेट नहीं अाया है। एेसे में काेराेना वायरस काे लेकर रांची में हाई अलर्ट हाे चुका है। रिम्स, सदर अस्पताल सहित रांची के प्राइवेट हाॅस्पिटल भी इस संक्रमण से लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। रिम्स के बाद सदर अस्पताल में भी अाइसाेलेशन वार्ड बनकर तैयार हाे चुका है। यह वार्ड 10 बेडेड है, जहां पर काेराेना से ग्रसित अाैर संदिग्ध मरीज की अलग-अलग जांच हाेगी। यह वार्ड शिशु वार्ड के बगल में बना है। प्राइवेट हाॅस्पिटल भी संक्रमण से मरीजाें काे बचाने के लिए एहतियात बरत रहे हैं। रिम्स निदेशक डाॅ. डीके सिंह ने कहा कि अब काेराेना वायरस के सैंपल काेलकाता अाैर पुणे भेजने की अावश्यकता नहीं पड़ेगी। एक सप्ताह के अंदर रिम्स में जांच मशीन अा जाएगी।
चाइल्ड अाईसीयू काे बनाया अाइसाेलेशन वार्ड
सदर अस्पताल के हाॅस्पिटल मैनेजर जीरेन कंडुलना ने बताया कि यह बच्चाें का अाईसीयू वार्ड बनाकर रखा गया था, लेकिन काेराेना का भय सभी जगह फैला हुअा है। एेसे में भारत सरकार के निर्देशानुसार अाइसाेलेशन वार्ड बनाना अावश्यक था। समय कम हाेने के कारण चाइल्ड अाइसीयू वार्ड काे अाइसाेलेशन वार्ड बनाना पड़ा। काेराना वायरस से निपटने के लिए रेलवे ने 50 बेड का क्वरनटाइन सेंटर तैयार किया है। डाॅक्टर अाैर पारा मेडिकल कर्मी काे भी विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। रांची रेल डिवीजन के सीपीअारअाे नीरज कुमार ने कहा कि 50 बेड का अस्पताल तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे बाेर्ड चेयरमैन ने वीडियाे कांफ्रेंसिग के जरिए जीएम काे अादेश दिया है कि साफ-सफार्इ के साथ प्रचार प्रसार का निर्देश दिया है। काेराेना से बचाव के लिए रेलवे यात्रियाें काे जागरूक करने अाैर अनाउसमेंट करते रहने का िनर्देश जारी किया गया है।
ब्लड सैंपल की जांच एमजीएम जमशेदपुर में होगी, कोलकाता नहीं जाएगा सैंपल
झारखंड में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की जांच करने के लिए अब ब्लड सैंपल कोलकाता या फिर पुणे नहीं भेजने पड़ेंगे। शुक्रवार से एमजीएम, जमशेदपुर में जांच की सुविधा शुरू हो गई। कोरोना समेत अन्य वायरस की जांच के लिए रियल टाइम पीसीआर मशीन की जरूरत होती है। यह मशीन एमजीएम में करीब एक साल से है। रिम्स में भी अगले सप्ताह से कोरोना की जांच की जा सकेगी।
उधर, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने नगर आयुक्त काे पत्र लिखकर सफाई पर विशेष जाेर देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि रांची नगर निगम का मुख्य कार्य सफाई करना है। इसलिए, वार्डाें में सफाई करने वाले सभी सुपरवाइजरों सहित सभी सफाईकर्मियाें, सफाई वाहन चलाने वाले कर्मचारियों काे मास्क, ग्लब्स, बूट दिया जाए। शहर में कहीं भी गंदगी न हाे इसलिए स्पेशल ड्राइव चलाएं। सभी वार्ड में वाटर माउंटेड अाैर धुआं वाला फॉगिंग कराया जाए, ताकि मच्छर से निजात मिले। वार्ड कार्यालयों में पर्याप्त मात्रा में सफाई से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
मैनुअल हाजिरी बनाने का निर्देश
डिप्टी मेयर ने कार्यालय में बायोमैट्रिक्स हाजिरी बनाने पर राेक लगाने का निर्देश दिया है। इसके बाद निगम में बायोमैट्रिक्स हाजिरी पर राेक लगा दी गई है। कर्मचारियों काे मैनुअल हाजिरी बनाने का निर्देश दिया गया है। डिप्टी मेयर ने नगर आयुक्त काे डीसी से विमर्श करके रांची के सभी स्कूलों काे तत्काल बंद कराने के लिए कहा है।
आरयू के शिक्षक और कर्मी के अटेंडेंस अब फेस रीडिंग से
रांची यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी के बायोमैट्रिक की जगह फेस रीडिंग से अटेंडेंस बनाएंगे। यदि फेस रीडिंग नहीं हो पा रही है तो वे रजिस्टर में साइन करेंगे। रांची विवि प्रशासन ने इस संबंध में शनिवार को निर्देश जारी कर दिया है। कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में बायोमैट्रिक अटेंडेंस में अंगूठा के जगह पर फेस रीडिंग लिया जाएगा। यह निर्णय कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लिया गया है।
डीएसपीएमयू में बायोमैट्रिक्स मशीन सील, रजिस्टर पर अटेंडेंस
कोरोना का भय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में भी दिखा। शुक्रवार को कुलपति डॉ. एसएन मुंडा ने बायोमैट्रिक मशीन को सील करवा दिया। उन्होंने सभी शिक्षकों व कर्मियों को रजिस्टर में अटेंडेंस बनाने का निर्देश दिया।
ऑल स्कूल पैरेंट्स एसो. ने कहा- स्कूल बंद करें
ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन झारखंड ने झारखंड सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों को कुछ दिनों के लिए एहतियात के तौर पर बंद करें।
सरकार स्कूल-कॉलेज बंद करे : बाबूलाल मरांडी
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और सांसद संजय सेठ ने कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार से आग्रह करते हुए स्कूला-कॉलेज, सिनेमा हॉल आदि बंद करने की सलाह दी है। कहा कि बायोमेट्रिक हाजिरी पर विराम काफी नहीं है।
अावारा पशुओं को पकड़ा जाए
वार्ड नंबर 26 के पार्षद अरुण कुमार झा ने पूरे राजधानी में मांस-मछली की बिक्री पर राेक लगाने अाैर आवारा जानवरों काे पकड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जानवरों से दूर रहने की एडवाइजरी जारी की गई है। लेकिन, रांची शहर में हर अाेर आवारा जानवर घूमते रहते हैं। शहर में खुलेआम मांस-मछली की बिक्री हाे रही है।
पेयजल मंत्री ने किया ट्वीट, स्कूल-काॅलेज बंद करने के लिए सीएम से मिलेंगे
राज्य के पेयजल मंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि वे कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कई राज्य में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वे मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से मिलकर झारखंड में भी स्कूल अौर कालेजों को अल्पकाल के लिए बंद करने का आग्रह करेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.