पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची. काेराेनावायरस के चलते झारखंड में भी 31 मार्च तक स्कूल-काॅलेजों को बंद किया जा सकता है। बड़े कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई जा सकती है। सोमवार को इस संबंध में फैसला लेने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने शनिवार काे इसका संकेत देते हुए कहा कि सरकार इस पर नजर बनाए हुए है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के सभी स्कूल-काॅलेज व काेचिंग सहित सभी शिक्षण संस्थानाें काे तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक बंद करने की अनुशंसा की है।
झामुमो की बैठक स्थगित
इधर, कोरोनावायरस से संक्रमण का खतरा को देखते हुए झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक शनिवार को स्थगित कर दी गई। हरमू में बुलाई गई इस बैठक में प्रदेशभर से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस वजह से झामुमो सुप्रिमो शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। अनौपचारिक भाषण में हेमंत सोरेन ने नेताओं-कार्यकर्ताओं को कहा कि कोरोनावायरस को लेकर राज्य के बड़े कार्यक्रमों और आयोजन पर रोक लगा दी गई है, साथ ही बैठक को भी स्थगित कर दिया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.