पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वास्थ्य मंत्री की अपील, कहा- डर का सामना तभी करें जब वह सामने हो, डरने से कोई फायदा नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बन्ना गुप्ता। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar
बन्ना गुप्ता। (फाइल फोटो)
  • बन्ना गुप्ता ने कहा- अगले सोमवार को आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग साझा बैठक कर तैयार करेगी रणनीति
  • राज्यसभा चुनाव पर बोले- ''अब हवा ही करेगी रोशनी का फैसला, जिस दीये में दम होगा वो दीया रह जाएगा''

रांची. कोरोनावायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार वायरस से लड़ने के लिए तैयार है। पिछले कुछ दिनों में मॉक ड्रिल भी किया गया है। आने वाले सोमवार को आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग साझा बैठक कर वायरस से लड़ने की रणनीति तैयार करेगी। वहीं उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि डर का सामना तभी करें जब डर सामने हो। पहले से डरने से कोई फायदा नहीं है। 
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो विचार कर स्कूल और कॉलेज जैसे संस्था को कुछ दिनों के लिए बंद भी किया जा सकता है। हालांकि इसकी जरूरत नही पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जहां-जहां प्रकृति के साथ छेड़छाड़ हुआ है वहां कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ा है। लेकिन झारखंड में हम सभी प्रकृति की पूजा करते हैं, उसकी गोद में रहते हैं। इसलिए झारखंड कोरोनावायरस से बचा हुआ है। उन्होंने लोगों से स्वच्छ रहने और आसपास सफाई रखने की अपील की। 

राज्यसभा चुनाव पर कहा- कोई हारने के लिए चुनाव नहीं लड़ता
वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अब हवा ही करेगी रोशनी का फैसला, जिस दीये में दम होगा वो दीया रह जाएगा...। कोई हारने के लिए चुनाव नहीं लड़ता है। यह लोकतंत्र है, यहां हर किसी को चुनाव लड़ने का हक है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि चुनाव से पूर्व हम अपनी रणनीति का खुलासा नहीं कर सकते। समय आने पर पता चल जाएगा। 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने आंकड़ों के साथ आत्मसमर्पण नहीं कर सकती थी। हमारे उम्मीदवार मैदान में हैं और हम जीतेंगे। हॉर्स ट्रेडिंग के मामले पर उन्होंने कहा कि यह तब होता है जब उम्मीदवार पूंजीपति हो। इस बार उम्मीदवार राजनीतिक दल से है। पूर्व में हॉर्स ट्रेडिंग के मामले आये थे और कोर्ट केस भी हुआ था। इस बार ऐसा नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...