पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची. कोरोनावायरस के तीन संदिग्ध मरीजो को बुधवार रिम्स में भर्ती कराया गया है। तीनों के ब्लड सैंपल को जांच के लिए एनआईसीईडी कोलकाता भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, तीनों संदिग्धों में एक महिला और दो पुरुष हैं। तीनों रांची के ही रहनेवाले हैं और ये छह मार्च को जर्मनी से भारत लौटे हैं।
रिम्स माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉक्टर मनोज कुमार के मुताबिक, तीनों संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उनके स्वास्थ्य पर मेडिकल टीम नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद उनके ब्ल्ड सैंपल की रिपोर्ट मिलेगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बता दें कि अब तक 17 संदिग्ध के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें14 की रिपोर्ट आ चुकी है। किसी भी मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।
कोडरमा के मरकच्चो में भी संदिग्ध मरीज, जांच के लिए भेजा सदर अस्पताल
मरकच्चो प्रखंड के सिमरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम डुमरडीहा निवासी सुरेंद्र साव (35) को मंगलवार को कोरोनावायरस के संदेह में जांच के लिए कोडरमा सदर भेजा गया है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हरेंद्र शर्मा ने बताया कि बीडीओ सुकेशिनी केरकेट्टा के द्वारा उन्हें सूचना दी गई थी, जिसमें होली के मौके पर दिल्ली से गांव आए युवक सुरेंद्र साव में कोरोनावायरस के लक्षण दिख रहे हैं। सूचना के बाद सुरेंद्र के घर पहुंची जांच टीम को युवक खांसी, बुखार और सर्दी के इलाज से संबंधित कागजात दिखाया। उक्त जांच दिल्ली स्थित ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट (एम्स) में कराया गया था। युवक को कोडरमा सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रेफर कर दिया गया है।
पूछताछ में युवक ने चिकित्सक को बताया कि वह दिल्ली में ऑटो चलाता है। कई बार वो चाइनीज, जैपनीज, इंग्लैंड से आने वाली विदेशी यात्रियों सहित अन्य सवारी को ले जाता और ले आता है। इसी बात को लेकर चिकित्सक ने युवक के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की संभावना व्यक्त की है। इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टररंजन ने बताया कि युवक की प्रारंभिक जांच में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए है। युवक को 10 दिनों तक आर्ब्जवेशन में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के जांच की सुविधा नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो युवक को जांच के लिए रांची भेजा जाएगा।
उधर, कोरोनावायरस को लेकर बाॅयोमेट्रिक्स अटेंडेंस पर झारखंड सरकार ने लगायी रोक
झारखंड सरकार ने कोरोनावायरस को लेकर बाॅयोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी है। इसे लेकर कार्मिक प्रशासनिक तथा राजभाषा विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी की है। अब अगले आदेश तक सभी सरकारी कर्मियों को मैनुअल उपस्थिति दर्ज करनी होगी।
बता दें कि रिम्स में कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीजों के लिए पेइंग वार्ड के तीसरे फ्लोर पर तात्कालिक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें 18 अलग- अलग कमरों को सुरक्षित रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी लगातार रिम्स निदेशक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बैठक कर हालातों की समीक्षा कर रहे हैं।





Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.