पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
हजारीबाग. चरही थाना क्षेत्र के रिकवा गांव के पास गुरुवार दोपहर पिकअप वैन के पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायल मजदूरों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
रामगढ़ से हजारीबाग की ओर आ रहे थे मजदूर
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चरही थाना प्रभारी जलधर तिग्गा ने बताया कि पिकअप वैन पर सवार सभी मजदूर वाहन पर मिक्सचर मशीन लोड कर रामगढ़ से काम के लिए हजारीबाग जा रहे थे। इसी दौरान रिकवा के पास एनएच-33 पर पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। मौके पर ही दो मजदूरों की मौत हो गई। पांच घायलों में एक डीजन महतो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतक मजदूरों की पहचान गिद्दी थाना क्षेत्र रिकवा निवासी 42 वर्षीय शंकर महतो और 38 वर्षीय कर्मा महतो के रूप में जबकि घायलों की पहचान 52 वर्षीय मीना देवी, 40 वर्षीय डीजन महतो, 40 वर्षीय लखन महतो, 42 वर्षीय ललकू महतो और 40 वर्षीय सुनीता देवी के रूप में हुई है। सभी घायल भी गिद्दी थाना के रिकवा के रहने वाले हैं। उधर, बताया जा रहा है कि पिकअप वैन चालक हादसे के बाद फरार हो गया। उसे नाबालिग बताया जा रहा है।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.